आईपीएल इतिहास में सिर्फ 3 गेंदबाज ही दो-दो बार जीत सके पर्पल कैप

आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन गेंदबाज ही दो-दो बार पर्पल कैप जीत पाए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चार बार यह सम्मान हासिल किया।

आईपीएल इतिहास में सिर्फ 3 गेंदबाज ही दो-दो बार जीत सके पर्पल कैप

आईपीएल इतिहास में सिर्फ 3 गेंदबाज ही दो-दो बार जीत सके पर्पल कैप

भुवनेश्वर कुमार के पास रिकॉर्ड तीसरी पर्पल कैप जीतने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 4 बार जीती पर्पल कैप

Indian Premier League 2026 में पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की जंग के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की होड़ भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है।

फिलहाल पर्पल कैप की रेस में Bhuvneshwar Kumar और Anshul Kamboj सबसे आगे हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम 17-17 विकेट दर्ज हैं। हालांकि बेहतर इकोनॉमी रेट के चलते भुवनेश्वर कुमार फिलहाल पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। वहीं Kagiso Rabada 16 विकेट के साथ इस दौड़ में बने हुए हैं।

आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। अगर दो गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो कम इकोनॉमी रेट वाले खिलाड़ी को प्राथमिकता मिलती है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर स्ट्राइक रेट भी देखा जाता है।

आईपीएल इतिहास की बात करें तो अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो बार पर्पल कैप जीतने का कारनामा किया है। इसमें Dwayne Bravo, भुवनेश्वर कुमार और Harshal Patel का नाम शामिल है।

ड्वेन ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 2016 और 2017 में लगातार दो सीजन यह उपलब्धि हासिल की। हर्षल पटेल ने 2021 और 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

अगर इस सीजन भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर पर्पल कैप जीतने में सफल रहते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में तीन बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

साल 2008 में पहली पर्पल कैप Sohail Tanvir ने जीती थी। इसके बाद Lasith Malinga, Yuzvendra Chahal, Mohammed Shami और Prasidh Krishna जैसे गेंदबाज भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

टीमों की बात करें तो Chennai Super Kings गेंदबाजी के मामले में सबसे सफल टीम रही है। सीएसके के खिलाड़ियों ने अब तक सबसे ज्यादा 4 बार पर्पल कैप जीती है।

IPL Purple Cap Winners List Since 2008 to 2026, Check All Highest Wicket Takers Players Name Record and Stats

                                                                 हर्षल को पर्पल कैप पहनाते कोहली
कैसे तय होता पर्पल कैप के विजेता का नाम?
  • आमतौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दी जाती है। 
  • अगर पर्पल कैप की रेस में दो या उससे ज्यादा गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो आईपीएल में विजेता तय करने के लिए इकोनॉमी रेट देखा जाता है। 
  • जिस गेंदबाज का पूरे सीजन में इकोनॉमी रेट कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा यानी उसे तवज्जो दी जाएगी। 
  • अगर इकोनॉमी भी बराबर हो जाए, तो फिर आमतौर पर बेहतर स्ट्राइक रेट (कम गेंदों में विकेट) देखा जा सकता है।

सीएसके के लिए ड्वेन ब्रावो ने दो बार, जबकि Mohit Sharma और Imran Tahir ने एक-एक बार पर्पल कैप अपने नाम की।

इसके अलावा Sunrisers Hyderabad, Gujarat Titans, Rajasthan Royals, Punjab Kings और Deccan Chargers के खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।