कृषि अधिकारी को जड़े 5 थप्पड़! जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ की कृषि विकास अधिकारी से कार्यालय में मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगा है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज की।

कृषि अधिकारी को जड़े 5 थप्पड़! जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

चरखी दादरी में कृषि विभाग की महिला अधिकारी से कार्यालय में मारपीट, महेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं अधिकारी

➤ शिकायत के अनुसार, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने के बाद महिला ने 5 सेकेंड में जड़े 5 थप्पड़

➤ आरोपी महिला ममता और उसके साथ मौजूद वकील के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

भिवानी/चरखी दादरी। चरखी दादरी में कृषि विभाग के कार्यालय में एक महिला अधिकारी के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली कृषि विकास अधिकारी के साथ उनके कार्यालय में कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार, झोझू कलां निवासी महिला ममता ने अधिकारी को बैठे-बैठे खरीदने की बात कही और इसके बाद उन पर थप्पड़ों से हमला कर दिया। घटना के दौरान अधिकारी को चोटें भी आईं।

चरखी दादरी में कृषि विभाग में तैनात महिला अधिकारी की पिटाई करती आरोपी महिला।  - Dainik Bhaskar

मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी महिला ममता और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। कृषि अधिकारी का आरोप है कि घटना के समय ममता के साथ एक वकील भी मौजूद थी, जिसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद अधिकारी को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृषि विकास अधिकारी के पेट पर बैठकर थप्पड़ मारती आरोपी महिला, इस दौरान एक युवक उन्हें छुड़ाने की कोशिश करने लगा।

कार्यालय में काम कर रही थीं कृषि विकास अधिकारी, तभी पहुंची महिला

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला निवासी महिला अधिकारी ने बताया कि वह चरखी दादरी में कृषि विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वह लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में अपना काम कर रही थीं।

इसी दौरान झोझू कलां निवासी महिला ममता उनके कार्यालय में पहुंच गई। आरोप है कि कार्यालय में आते ही उसने अधिकारी के साथ कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बातचीत गाली-गलौज तक पहुंच गई।

जातिसूचक शब्द कहने और थप्पड़ मारने का आरोप

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ममता ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान उसने अधिकारी को बैठे-बैठे खरीदने की बात भी कही।

अधिकारी के अनुसार, जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोपी महिला ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने कुछ ही सेकेंड में लगातार कई थप्पड़ मारे। घटना के दौरान अधिकारी को चोटें आईं।

आरोपी महिला के साथ कार्यालय पहुंची थी वकील

कृषि विकास अधिकारी ने शिकायत में बताया कि जिस समय उनके साथ मारपीट की गई, उस दौरान आरोपी महिला ममता के साथ एक वकील भी मौजूद थी। अधिकारी का आरोप है कि वकील ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

कार्यालय में हुए इस घटनाक्रम के बाद अधिकारी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सिविल अस्पताल में कराया उपचार, पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद महिला अधिकारी को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। शिकायत में मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं।

मामले को लेकर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी महिला ममता सहित दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की आगामी जांच कर रही है।