पेशाब करने से रोका थो अमेरिकी नागरिक ने हरियाणा के युवक को मार दी गोली, मौत, सिक्‍योरिटी गार्ड था कपिल

जींद के कपिल को परिवार ने 45 लाख खर्च कर डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए खुले में पेशाब करने से रोका तो हमलावर ने गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, परिवार में मातम।

पेशाब करने से रोका थो अमेरिकी नागरिक ने हरियाणा के युवक को मार दी गोली, मौत, सिक्‍योरिटी गार्ड था  कपिल

✔️ जींद का युवक कपिल डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा
✔️ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए गोली से मौत
✔️ खुले में पेशाब करने से रोका तो हमलावर ने मार दी गोली


हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले कपिल का सपना था कि वह किसी तरह अमेरिका जाकर जिंदगी बेहतर बनाए। इसके लिए परिवार ने करीब 45 लाख रुपए खर्च कर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा। वहां जाकर कपिल ने किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पकड़ी। लेकिन किस्मत इतनी बेरहम साबित हुई कि काम के दौरान एक मामूली सी बात उसकी मौत का कारण बन गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल ड्यूटी पर था जब एक व्यक्ति खुले में पेशाब करने लगा। कपिल ने उसे मना किया, जिस पर गुस्से में उस शख्स ने गोली चला दी। गोली लगते ही कपिल वहीं ढेर हो गया। कपिल की मौत की खबर मिलते ही जींद स्थित गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।

परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए उधार और कर्ज तक लिया था। उम्मीद थी कि वह वहां से अच्छी कमाई कर सकेगा और परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन महज कुछ महीनों में ही सबकुछ उजड़ गया।

स्थानीय लोग इस घटना को विदेशों में हरियाणवी युवाओं की असुरक्षा का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं। हर साल हजारों युवक रोजगार और उज्जवल भविष्य के लिए डंकी रूट से विदेश का सफर करते हैं, लेकिन कई बार यह सपना मौत में बदल जाता है

अमेरिकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है।