बहादुरगढ़ में बैन सॉन्ग ‘खटोला’ पर थिरके मासूम और सपना हनुमान जयंती कार्यक्रम में फिर गूंजा विवादित गाना

बहादुरगढ़ में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने बैन सॉन्ग ‘खटोला’ गाया और सपना चौधरी के साथ स्टेज पर डांस किया, जिससे फिर विवाद खड़ा हो गया।

बहादुरगढ़ में बैन सॉन्ग ‘खटोला’ पर थिरके मासूम और सपना हनुमान जयंती कार्यक्रम में फिर गूंजा विवादित गाना

हनुमान जयंती पर मासूम शर्मा ने गाया बैन सॉन्ग ‘खटोला’
बहादुरगढ़ में सपना चौधरी संग स्टेज पर लगाए ठुमके
मंत्री-विधायक की मौजूदगी में हुआ प्रोग्राम, वीडियो वायरल


हरियाणा के बहादुरगढ़ में हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बार फिर विवादों में रहे अपने बैन सॉन्ग ‘खटोला’ को मंच से गाकर सुर्खियां बटोर लीं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी स्टेज शेयर किया और दोनों ने साथ में जमकर ठुमके लगाए।यह कार्यक्रम दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट आर्यन मान के परिवार द्वारा आयोजित किया गया था, जो बहादुरगढ़ के सिदीपुर गांव स्थित फार्म हाउस में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, अरविंद शर्मा, मनजिंद्र सिंह सिरसा, दिग्विजय चौटाला समेत कई मंत्री-विधायक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।झज्जर में स्टेज पर परफॉर्म करते सिंगर मासूम शर्मा और सपना चौधरी। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मासूम शर्मा ने ‘इंग्लिश मीडियम’ गाना शुरू किया, सपना चौधरी स्टेज पर डांस करने लगीं, जिसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान मासूम ने विवादित और बैन सॉन्ग ‘खटोला’ भी गाया, जिससे एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, जींद में हुए सरपंच विवाद के बाद यह पहला मौका था जब मासूम शर्मा किसी बड़े स्टेज शो में नजर आए। उस विवाद के बाद झज्जर की सरपंच एसोसिएशन ने उनका विरोध भी किया था। हालांकि, अब सरपंच प्रतिनिधियों का कहना है कि मामला सुलझ चुका है और अब कोई विवाद नहीं है।

मासूम शर्मा इन दिनों लगातार अपने बैन सॉन्ग ‘खटोला’ और ‘चंबल के डाकू’ को प्रमोट कर रहे हैं। इससे पहले भी वे हिसार, चंडीगढ़ और अलीगढ़ जैसे शहरों में इस गाने को लाइव शो में गा चुके हैं। वहीं, उनकी नई फिल्म को लेकर भी विवाद सामने आया है, जिसमें ‘खटोला’ जैसे लिरिक्स और ट्यून इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं और युवा भी शामिल थे। सपना चौधरी ने मंच से कहा कि उन्होंने इस इलाके में कई शो किए हैं और यहां के दर्शकों से उनका खास जुड़ाव है।