लेडी आतंकी शाहीन के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, सोना और विदेशी करेंसी बरामद, अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापा

NIA ने फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में लेडी आतंकी डॉ. शाहीन सईद के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, गोल्ड बिस्कुट, विदेशी करेंसी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। खाड़ी देशों तक फंडिंग नेटवर्क का खुलासा।

लेडी आतंकी शाहीन के फ्लैट से 18.50 लाख  कैश, सोना और विदेशी करेंसी बरामद, अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापा
  • NIA को लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, गोल्ड बिस्कुट और विदेशी करेंसी बरामद

  • अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट-22 में छापेमारी, सीक्रेट लॉकर से मिली बड़ी रिकवरी

  • खाड़ी देशों तक फंडिंग नेटवर्क के सबूत, कई NGO के संपर्क में थी शाहीन


दिल्ली ब्लास्ट आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी लेडी आतंकी डॉ. शाहीन सईद पर जांच एजेंसी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट-22 में गुरुवार देर रात छापेमारी में 18.50 लाख रुपए कैश, सोने के 2 बिस्कुट, करीब 300 ग्राम सोने के जेवर, और अरब देशों की करेंसी बरामद की गई।

सूत्रों के अनुसार जब NIA टीम ने अलमारी का लॉक खुलवाया, तो अंदर सीक्रेट लॉकर में कई पैकेट रखे मिले। इनमें से 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां निकलीं, जिन्हें बिना मशीन गिने 18.50 लाख पाया गया। इसके अलावा दो गोल्ड बिस्कुट और 300 ग्राम सोना भी मिला।

एजेंसी को शक है कि यह रकम और सोना विदेशी फंडिंग और मॉड्यूल की आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। शाहीन के कई संपर्क NGO नेटवर्क से जुड़े थे, जो बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE तक फैले हुए हैं।

जांच एजेंसी ने इसके बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में जाकर शाहीन के नाम पर दर्ज एक लॉकर खंगाला। इसमें से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके बारे में एजेंसी ने अभी खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. शाहीन जांच में सहयोग नहीं कर रही थी और टीम को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। जांच टीम ने उसे हॉस्टल रूम-22, मेडिकल वार्ड, क्लासरूम, डॉक्टर कैबिन और VC भूपिंद्र कौर आनंद के ऑफिस में भी ले जाकर संपर्कों की पहचान करवाई।

मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और NIA कई स्तरों पर पूछताछ आगे बढ़ा रही है।