राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बधाई , बधाई में ‘श्री’ न लिखने पर उठे सवाल

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर राहुल गांधी ने संक्षिप्त पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। ‘श्री’ न लिखने पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाए। वहीं खड़गे, टैगोर और केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को  दी बधाई , बधाई में ‘श्री’ न लिखने पर उठे सवाल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई
सोशल मीडिया पर ‘श्री’ न लिखने पर उठे सवाल
अन्य नेताओं ने भी पीएम को दी शुभकामनाएं


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा—
"Wishing Prime Minister Narendra Modi ji a happy birthday and good health."

राहुल गांधी की यह संक्षिप्त शुभकामना सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गई। कई यूज़र्स ने ध्यान दिलाया कि राहुल ने पीएम मोदी के नाम से पहले ‘श्री’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और न ही पोस्ट में उन्हें टैग किया।

एक यूज़र ने लिखा—"आप 'श्री' लगाना भूल गए… भारतीय संस्कृति में बड़े के नाम से पहले श्री/श्रीमती का प्रयोग किया जाता है।"
दूसरे ने तंज कसा—"थोड़ा बड़ा दिल दिखाकर टैग भी कर देते।"
वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा—"पता है बधाई भारी मन से दी है, लेकिन भगवान करे मोदी जी से चुनाव हारते रहो।"

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा—
"Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday. May he be blessed with good health and long life."

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।