हिसार में नौकर नेदुकान में लगाई सेंध,6 महीने पहले 40 हजार सैलरी पर रखा,NCR में कम दामों पर बेचता था सामान
हिसार ऑटो मार्केट में दुकान से चोरी के आरोप में नौकर गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने 1.10 लाख रुपए और कार एसेसरीज बरामद की, आरोपी NCR में सामान बेचता था।
हिसार ऑटो मार्केट में कार एसेसरीज की दुकान से चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार
➤ 6 महीने पहले 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर रखा था, तीन दिन के रिमांड में 1.10 लाख रुपए बरामद
➤ नोएडा और गाजियाबाद में सस्ते दामों पर बेचता था चोरी का सामान, खरीदने वालों की तलाश में पुलिस
हिसार: हिसार की ऑटो मार्केट में कार एसेसरीज की दुकान पर भरोसा करके नौकरी पर रखा गया कर्मचारी ही चोरी का आरोपी निकला। करीब 5-6 महीने पहले 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर रखे गए दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी लक्की पर दुकान से सामान चोरी करने का आरोप है। दुकान से लगातार सामान कम होने पर मालिक को शक हुआ तो पुलिस में शिकायत दी गई। पड़ाव चौकी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अदालत से तीन दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान और उसे बेचकर जुटाए गए 1 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का सामान नोएडा और गाजियाबाद ले जाकर सस्ते दामों पर बेचता था। अब पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने आरोपी से चोरी का सामान खरीदा था।
आरोपी की पहचान लक्की निवासी खिचड़ीपुर, ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
तीन दिन के पुलिस रिमांड में बरामद हुआ चोरी का सामान और 1.10 लाख रुपए
पड़ाव चौकी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का काफी सामान बरामद किया है। इसके साथ ही चोरी का सामान बेचकर हासिल किए गए 1 लाख 10 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
बरामद सामान में गाड़ियों के 23 एलईडी कैमरे, 3 एएचडी कैमरे और 2 एलईडी स्क्रीन शामिल हैं। इसके अलावा कार एसेसरीज में एक 3 इंची और एक 2 इंची प्रोजेक्टर, एक डीएसपी मोटर, एक जरंप 3000, एक ट्यूमर और 8 गेज तार का एक बंडल बरामद किया गया है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने चोरी का सामान किन-किन लोगों को बेचा था और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
6 महीने पहले 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर रखा था नौकर
पड़ाव चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि ऑटो मार्केट निवासी तरुण मेहता ने 19 नवंबर को दुकान से सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। तरुण की ऑटो मार्केट में कार एसेसरीज की दुकान है।
शिकायत के अनुसार, करीब 5-6 महीने पहले तरुण मेहता ने ईस्ट दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी लक्की को अपनी दुकान पर नौकरी पर रखा था। उसे हर महीने 40 हजार रुपए वेतन दिया जाता था।
कुछ समय से दुकान से लगातार सामान कम होने लगा तो तरुण मेहता को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पड़ाव चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया।
NCR में सस्ते दामों पर बेचता था चोरी का सामान
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह दुकान से चोरी किए गए सामान को दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में बेचता था। आरोपी चोरी का सामान नोएडा और गाजियाबाद ले जाता था और वहां उसे बाजार से कम दामों पर बेच देता था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान और उसे बेचकर हासिल की गई नकदी बरामद कर ली है। अब पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने आरोपी से चोरी का माल खरीदा था।
पड़ाव चौकी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Akhil Mahajan