बाढ़ मुआवज़े पर AAP का 'प्रहार': सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम, 'पंजाब मॉडल' तुरंत अपनाओ

AAP ने हरियाणा सरकार से 2025 की बाढ़ में हुए नुकसान के लिए फसल और घर का मुआवजा बढ़ाकर पंजाब मॉडल अपनाने की

बाढ़ मुआवज़े पर AAP का 'प्रहार': सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम, 'पंजाब मॉडल' तुरंत अपनाओ

आप ने हरियाणा सरकार से बाढ़ मुआवजा बढ़ाने की मांग की
सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पंजाब मॉडल अपनाने को कहा
फसल के लिए ₹20,000 प्रति एकड़ और पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर के लिए ₹10 लाख मुआवजा देने पर ज़ोर



आम आदमी पार्टी (AAP) की पानीपत जिला इकाई ने हरियाणा के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब सरकार के तर्ज़ पर अधिक मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। आप हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2025 के भीषण मानसून से हुए व्यापक नुकसान की ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ध्यान आकर्षित किया। इस संबंध में पार्टी ने 26 सितंबर 2025 को हरियाणा सरकार को एक आधिकारिक पत्र भी लिखा। AAP ने अपनी मांग को जायज़ ठहराते हुए हरियाणा और पंजाब सरकारों द्वारा घोषित मुआवजा राशि की तुलना की और बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषित वर्तमान मुआवजा राशि अत्यधिक अपर्याप्त है।

हरियाणा सरकार की वर्तमान मुआवजा राशि:

  • व्यक्ति की मृत्यु पर: ₹4,00,000/-

  • फसल नुकसान: ₹7,000-₹15,000 प्रति एकड़

  • घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त: ₹1,20,000 (मैदानी) / ₹1,50,000 (पहाड़ी)

  • पशुधन क्षति: ₹20,000-₹30,000 प्रति पशु

AAP ने मांग की है कि हरियाणा सरकार तुरंत पंजाब मॉडल को अपनाए, जिसमें मुआवजा राशि अधिक उदार है।


AAP की मुख्य मांगें (पंजाब मॉडल के आधार पर):

  • फसल नुकसान के लिए मुआवजा राशि ₹7,000-₹15,000 प्रति एकड़ से बढ़ाकर ₹20,000 प्रति एकड़ की जाए।

  • पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए ₹1,20,000 के बजाय ₹10,00,000 का मुआवजा दिया जाए।

  • अतिरिक्त सहायता के रूप में "जिसका खेत उसका रेत" योजना को तुरंत लागू किया जाए, जिसके तहत किसानों को खेत में जमा रेत/मिट्टी को 25 नवंबर 2025 तक बिना रॉयल्टी के बेचने की अनुमति मिले।


मुआवजा राशि का वितरण:

  • ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से तुरंत और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

इस प्रदर्शन और मांग पत्र में आप हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, लोकसभा करनाल सचिव अजय सिंगला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर मलिक, जिला अध्यक्ष जसबीर जस्सा, डॉ नरेंद्र जसिया, जिला सचिव योगेश कौशिक, युवा अध्यक्ष मनीष मराठा, प्रीतपाल खेड़ा, ग्रामीण अध्यक्ष सूरजभान राठी, संदीप प्रजापत, नीलम परनामी, विकास अग्रवाल, डॉ हरपाल, सचिन जांगड़ा, अंग्रेज मालिक सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। AAP नेताओं ने कहा कि हरियाणा के नागरिकों को भी वही सम्मान और सहायता मिलनी चाहिए, जो पड़ोसी राज्य पंजाब के नागरिकों को मिल रही है।