बेकाबू SUV की घर में खौफनाक एंट्री, सामान तहस -नहस, लेकिन बच गया परिवार, देखें रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो

बेकाबू SUV की घर में खौफनाक एंट्री, सामान तहस -नहस, लेकिन बच गया परिवार, देखें रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो

  • रोहिणी दिल्ली में तेज़ रफ़्तार बेक़ाबू SUV घर में घुसी

  • CCTV फुटेज सामने आया, हादसे से मची अफरा-तफरी

  • घर में लेटी बुज़ुर्ग महिला बाल-बाल बचीं, सामान नुकसान


दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार देर रात एक तेज़ रफ़्तार SUV कार बेकाबू होकर एक घर में घुस गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कार गेट तोड़ते हुए सीधे कमरे के अंदर जा पहुंची।

हादसे के समय कमरे में एक बुज़ुर्ग महिला लेटी हुई थीं। तेज़ आवाज़ सुनकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बुज़ुर्ग महिला सुरक्षित बच गईं, लेकिन घर का काफी सामान टूट-फूट गया और नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर यह घटना हुई, वहां रात के समय तेज़ रफ़्तार से वाहन दौड़ाने की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। लोग प्रशासन से स्पीड कंट्रोल और बैरिकेडिंग की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।