हरियाणा में कलयुगी बेटे ने कुल्‍हाड़ी के वार से की मां की ह*त्‍या

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा गांव में नाबालिग बेटे ने अपनी तलाकशुदा मां की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में कलयुगी बेटे ने कुल्‍हाड़ी के वार से की मां की ह*त्‍या

कुरुक्षेत्र के लाडवा गांव में नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की
कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, तलाकशुदा महिला अकेले रहती थी


हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा गांव से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका 45 वर्षीय मुकेश कुछ समय पहले ही तलाकशुदा हुई थी और गांव में अकेले रह रही थी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार, करीब 16 साल के बेटे ने अपनी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने महिला की लाश खून से लथपथ हालत में देखी तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से रक्त के सैंपल, हथियार और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। महिला का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति से तलाक के बाद लाडवा में अकेली रहती थी, जबकि उसका नाबालिग बेटा पिता के साथ रहता था। उसका एक बड़ा बेटा विदेश में रहता है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है


पुलिस ने की जांच शुरू, आरोपी की तलाश जारी

थाना लाडवा के कार्यकारी SHO सुनील कुमार ने बताया कि,

“महिला तलाक के बाद से अकेली रह रही थी। उसके नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद वह फरार है। अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।”