शिकंजा कसा तो पाइट के आरोपी दो शिक्षक निलंबित, सीजेएम का कालेज घटनास्थल का दौरा, कड़े निर्देश
पीआईईटी कॉलेज समालखा में नाइट कैंप में छात्रों से मारपीट के मामले में दो शिक्षक निलंबित। सीजेएम वर्षा शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर कड़े निर्देश दिए। जांच तेज।
-
पीआईईटी कालेज नाइट कैंप विवाद में दो शिक्षक निलंबित
-
CJM वर्षा शर्मा ने किया मौके का दौरा, जांच तेज
-
स्कूल का नाइट कैंप कालेज में कराने पर सवालिया निशान
पानीपत के पीआईईटी (Panipat Institute of Engineering and Technology) कॉलेज, समालखा में आयोजित नाइट कैंप के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की शिकायत सामने आने के बाद मामला गंभीर रूप से चर्चा में आ गया है। शिकायतों के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पानीपत की माननीय सीजेएम-cum-सचिव वर्षा शर्मा ने सोमवार को कॉलेज का दौरा किया। मामला सामने आते ही जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है।
दौरे के दौरान माननीय सचिव ने संबंधित छात्रों, कॉलेज प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के अधिकारों, मर्यादा और सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस पूरे मामले को अत्यधिक संवेदनशील बताते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाइट कैंप पाइंट संस्कृति स्कूल की ओर से आयोजित किया गया था, लेकिन इसे पीआईईटी कॉलेज में कराए जाने पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा के आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया।
जांच के आदेश के बाद संस्थान की आंतरिक समिति ने मारपीट के आरोपी दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्राचार्य और WCD विभाग को पूरी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। DLSA ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Author1