हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस MLA के खिलाफ प्रिविलेज मोशन स्वीकार
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन में कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ प्रिविलेज मोशन स्वीकार किया गया। विनेश फोगाट की तबीयत खराब होने से वे सदन में शामिल नहीं हो सकीं।
- हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस MLA के खिलाफ प्रिविलेज मोशन स्वीकार
- BJP विधायक के परिवार पर आरोपों से जुड़ा मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया
- कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की तबीयत खराब, सदन में नहीं पहुंचीं
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन के तीसरे दिन सदन में राजनीतिक माहौल गर्म रहा। शून्यकाल के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने जानकारी दी कि बीजेपी विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाया गया प्रिविलेज मोशन स्वीकार कर लिया गया है। यह प्रस्ताव सदन में लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिसमें बीजेपी विधायक के परिवार को लेकर टिप्पणी की गई थी।
बीजेपी विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सदन में कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा उनके परिवार पर लगाए गए आरोप विशेषाधिकार का उल्लंघन हैं, इसी कारण वे यह प्रस्ताव लेकर आई हैं। स्पीकर ने सदन के सदस्यों से राय ली, जिसमें 15 से अधिक विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद स्पीकर ने मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने के आदेश दिए।
इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में पहले ही कई मुद्दे उठाए जा चुके हैं। इस पर स्पीकर ने स्पष्ट किया कि कॉलिंग मोशन स्वीकार नहीं किए गए हैं और प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।
शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन को बताया कि जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की तबीयत खराब है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से सूचना दी कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकीं।
इसी सत्र के दौरान नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बीच जलभराव के मुद्दे पर तीखी बहस भी देखने को मिली। मंत्री ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 18 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। स्पीकर ने बढ़ती बहस को देखते हुए दोनों को टोका और सदन की मर्यादा बनाए रखने के निर्देश दिए।
नूंह विधायक बोले-जलभराव के फोटो CM को पसंद नहीं, मंत्री से हुई बहस
इससे पहले प्रश्नकाल की शुरुआत में ही नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने अपने हल्के में जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि इसके लिए 18 करोड़ रुपए का टेंडर निकाल दिया है। उन्होंने आउटर एरिया का पानी निकाल दिया गया है। इसके मैं फोटो भी लेकर आया हूं।
इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं फोटो लेकर नहीं आया, हमारे मुख्यमंत्री को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि नूंह का ये आउटर एरिया नहीं है कोर एरिया है। इस बीच मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आफताब जी और हम ग्रीवांस कमेटी के सदस्य हैं, इस बार जो भी ग्रीवांस की मीटिंग होगी, हम उसमें इस समस्या का परमानेंट समाधान निकाल लेंगे।
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की तबीयत खराब, नहीं पहुंचीं सदन
सदन की शून्यकाल की कार्यवाही के बीच में ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने जानकारी दी कि जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाटा की तबीयत खराब है। उन्होंने ई-मेल से सूचना दी कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकती।
विधायक गौतम ने सीएम सैनी को खट्टर से अच्छा बताया
बीजेपी विधायक राम कुमार गौतम ने कहा कि नायब सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कामों से सवाया काम किया है। सैनी सरकार ने बहुत अच्छे अच्छे काम किए हैं। लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन मेरा समय बहुत कम है। सरकार लावारिस पशुओं पर सरकार बहुत काम कर रही है, लेकिन अभी भी पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, इसलिए सरकार को इस पर और काम शुरू होना चाहिए।
Author1