हरियाणा में 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले: DGP अजय सिंघल को अतिरिक्त प्रभार, नाजनीन भसीन बनीं IGP CID
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 IPS और एक HPS अधिकारी के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
➤ हरियाणा सरकार ने 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले किए
➤ DGP अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार मिला
➤ साइबर, CID, STF, जेल, ट्रैफिक और ट्रेनिंग समेत कई अहम विंग में नई नियुक्तियां
हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कानून-व्यवस्था, साइबर, CID, STF, ट्रैफिक, जेल, पुलिस ट्रेनिंग और पुलिस मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पोस्टिंग भी मिली है।
आदेश के अनुसार DGP अजय सिंघल को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं आलोक मित्तल को महानिदेशक जेल, हरियाणा नियुक्त किया गया है। उनके पास रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को महानिदेशक, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया है। वहीं काला रामचंद्रन को पदोन्नति के साथ डीजीपी ट्रेनिंग एवं हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चारू बाली को ADGP साइबर, ADGP आईटी और ADGP SCRB का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विकास अरोड़ा को ADGP ERSS, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेलीकम्युनिकेशन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
सरकार ने राकेश कुमार आर्य को आईजी कानून-व्यवस्था, मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। वहीं नाजनीन भसीन को आईजी CID नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी STF बनाया गया है।
इसके अलावा राजिंदर कुमार मीणा को जॉइंट सीपी फरीदाबाद, डॉ. अंशु सिंगला को डीसीपी मुख्यालय गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार तथा अनिल कुमार (HPS) को एसपी STF करनाल नियुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है।
Akhil Mahajan