होटल बुलाकर नर्स से रे*प, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; धर्म परिवर्तन का दबाव

हरियाणा के नूंह में पंजाब की नर्स से होटल में रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल बुलाकर नर्स से रे*प, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; धर्म परिवर्तन का दबाव

■ सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटल बुलाकर नर्स से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।
■ आरोपी युवती को गांव ले गया, बंधक बनाकर कई बार रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
■ पीड़िता किसी तरह भागकर थाने पहुंची, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


हरियाणा के नूंह जिले में पंजाब की एक नर्स के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर नूंह जिले के ढोंढ गांव निवासी जहीर से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे दावत देने के बहाने नूंह के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया।मेडिक कराने के बाद युवती से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए। 20 मार्च को आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, दुष्कर्म किया गया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया गया।पीड़ित युवती (ट्राउजर पहने हुए) पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी। - Dainik Bhaskar मना करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चालक है और पीड़िता नर्स का काम करती है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।मेवात क्षेत्र में इससे पहले भी धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।