पत्नी साल भर से मायके में, अब रेलवे ट्रैक पे मिला पति का अधकटा शव
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रेलवे ट्रैक से युवक बलजोत उर्फ संदीप का आधा कटा शव बरामद। सुसाइड नोट व मोबाइल मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की सटीक वजह का पता चलेगा।
➤ शाहाबाद में रेलवे ट्रैक से युवक बलजोत (संदीप कुमार) का आधा कटा शव बरामद
➤ मृतक के पास से सुसाइड नोट व मोबाइल मिले, परिजनों से विवाद चल रहा था
➤ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा सुसाइड या एक्सीडेंट की वजह
कुरुक्षेत्र (शाहाबाद), 17 सितंबर। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का आधा कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल से राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पंचकुला के कालका निवासी बलजोत उर्फ संदीप कुमार (32) के रूप में हुई, जो एक बैंक में नौकरी करता था।
सूचना मिलने पर GRP की टीम सुबह साढ़े 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। शव शाहाबाद और मोहड़ी के बीच नलवी से करीब 2 किलोमीटर आगे (किलोमीटर 184 का 4) रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटनास्थल से संदीप का मोबाइल, चार्जर, फटा रुमाल, पेन, एक्टिवा की RC और एक रुमाल पर लिखा सुसाइड नोट बरामद किया गया। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि मोबाइल के नंबर से रिश्तेदारों से संपर्क कर मृतक की पहचान हुई।
संदीप मंगलवार को ड्यूटी पर गया था और उसके बाद से लापता था। उसके मामा कर्म सिंह ने बताया कि संदीप का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके में रह रही थी और संदीप से 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। संदीप का शाहाबाद कैसे पहुंचा, इसका रहस्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
GRP थाना कुरुक्षेत्र के SHO राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या एक्सीडेंट। फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल लिए हैं। परिजनों के आने के बाद मामले की गहराई से जांच जारी रहेगी।