पकड़ी गई अफीम की मात्रा में हेरफेर करने के आरोप में एएसआई सस्पेंड, साढ़े चार करोड़ की बरामदगी का मामला
सिरसा में 4.5 करोड़ रुपए की अफीम बरामदगी मामले में ASI रणबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में नशे की खेप खुर्द-बुर्द करने के आरोप सामने आए हैं।
4.5 करोड़ की अफीम बरामदगी मामले में ASI रणबीर सिंह बर्खास्त
जांच में अफीम खुर्द-बुर्द करने और कम मात्रा दिखाने के आरोप
डिंग थाना प्रभारी का तबादला, मामले की जांच एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंपी गई
हरियाणा के सिरसा में 4.5 करोड़ रुपए की अफीम बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद नशे की खेप में से कुछ मात्रा कथित तौर पर खुर्द-बुर्द कर दी गई। इस मामले में पुलिस विभाग के ही एक अधिकारी की संलिप्तता मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
प्राथमिक जांच में डिंग थाना में तैनात ASI रणबीर सिंह का नाम सामने आया है। आरोप है कि ट्रक से बरामद अफीम की वास्तविक मात्रा से कम वजन दिखाया गया और कुछ हिस्सा कथित तौर पर अपने पास रख लिया गया। जांच में 88 किलो 970 ग्राम अफीम दर्ज की गई थी।
मामले की शिकायत मिलने के बाद सिरसा एसपी ने इसकी जांच करवाई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद ASI रणबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो (ANB) को सौंप दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी मात्रा में अफीम खुर्द-बुर्द की गई है। जांच एजेंसियां इस पहलू की गहनता से जांच कर रही हैं।
इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपी पुलिसकर्मी का नशा तस्करों से कोई संपर्क था या वह स्वयं नशे की खेप को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कार्रवाई के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी या नहीं।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने डिंग थाना में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें सदर थाना का एसएचओ नियुक्त किया गया है। उनकी जगह एसआई जयदेव सिंह को डिंग थाना का कार्यभार सौंपा गया है।
मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रक को विशेष रूप से तस्करी के लिए तैयार किया गया था। ट्रक की चेसी में गुप्त बॉक्स बनाकर अफीम छिपाई गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक की बॉडी में यह बदलाव कहां और किसके द्वारा कराया गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को इस खेप की डिलीवरी के बदले 60 हजार रुपए मिलने थे। ट्रक मालिक और सप्लायर पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गगनदीप सिंह, सुखराम और ट्रक चालक किशना राम शामिल हैं।
गौरतलब है कि यह कार्रवाई राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी। एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के पास ट्रक की तलाशी के दौरान चेसी में बने गुप्त बॉक्स से 88 किलो 970 ग्राम अफीम और 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए थे। इसकी बाजार कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। साथ ही आरोपी ASI रणबीर सिंह से जुड़े पुराने
pooja