भिगान टोल प्लाज़ा CSR कार्यक्रम में 22 साइकिलें तोहफे में मिलने के बाद खिले छात्राओं के चेहरे

भिगान टोल प्लाज़ा पर CSR कार्यक्रम में Nxt-Infra MCP Highways Pvt. Ltd. ने सरकारी स्कूल मुरथल और हाई स्कूल लड़सौली की 22 छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं, जिससे उनकी पढ़ाई और आत्मविश्वास को नई दिशा मिलेगी।

भिगान टोल प्लाज़ा CSR कार्यक्रम में 22 साइकिलें तोहफे में मिलने के बाद खिले छात्राओं के चेहरे

भिगान टोल प्लाज़ा पर CSR पहल
22 छात्राओं को साइकिलें दी गईं
बेटियों की शिक्षा में सहूलियत और आत्मविश्वास बढ़ेगा

सुशील मोर



भिगान टोल प्लाज़ा पर M/s Nxt-Infra MCP Highways Pvt. Ltd. ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूल मुरथल और गवर्नमेंट हाई स्कूल लड़सौली की 22 छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं। जैसे ही बेटियों को नई साइकिल मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और माहौल तालियों से गूंज उठा।

इस अवसर पर पहुंचे गणमान्य अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली है। NHAI क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का हौसला बढ़ेगा और वे अपनी पढ़ाई और अधिक अच्छे ढंग से कर पाएंगी।

परियोजना निदेशक जग भूषण ने कहा कि साइकिल से छात्राओं का स्कूल आना-जाना आसान होगा और वे समय बचाकर पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। वहीं, एसपीवी हेड एस.के. घोष ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर देती हैं और यही इस कार्यक्रम की सोच भी है।

NHAI प्रतिनिधि प्रांजल मिश्रा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में सहूलियत देना सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है। उन्होंने कहा कि साइकिल जैसी छोटी-सी पहल भी उनके आत्मविश्वास और भविष्य की राह को आसान बना देती है।

इस मौके पर NHAI क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार, परियोजना निदेशक जग भूषण, NHAI प्रतिनिधि प्रांजल मिश्रा एवं श्रीमती मिनी, स्वतंत्र अभियंता टीम लीडर जिनेंद्र कुमार जैन, एसपीवी हेड स्वरबनी कुमार घोष और कंसेंशनेयर टीम से आनंद घनघस व सूरज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।