हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री को 100°F बुखार, सड़क पर लेटे फिर शुरू की पदयात्रा
हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री को 100°F बुखार के बावजूद पदयात्रा जारी। मुस्लिम सरपंच से कहा– कौम पर सवाल उठता है। BJP विधायक बोले– दिल्ली ब्लास्ट छोटा-मोटा मामला।
- धीरेंद्र शास्त्री को 100°F बुखार, सड़क पर लेटकर ली दवाई
- मुस्लिम सरपंच से बोले– तुम्हारी कौम पर सवाल उठता है
- BJP विधायक ने कहा– दिल्ली कार ब्लास्ट छोटा-मोटा मामला
हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का आज (12 नवंबर) पांचवां दिन है। यात्रा की शुरुआत पलवल के तुमसरा गांव से हुई। इसी दौरान खटेला सराय के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सड़क पर ही लेट गए।
डॉक्टरों को मौके पर बुलाया गया। जांच में उनका बुखार 100 डिग्री से ऊपर निकला। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन आराम की सलाह दी, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने दवा लेकर कुछ देर बाद फिर यात्रा शुरू कर दी। इस दौरान वह सड़क पर ही लेटे रहे।
यात्रा में एक मुस्लिम सरपंच ने उनका स्वागत किया। शास्त्री ने कहा, “तुम्हारी कौम पर हर बार सवाल उठता है। अपने युवाओं को समझाओ, अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाओ।”
इस बीच, BJP विधायक हरेंद्र सिंह का बयान चर्चा में है। दिल्ली कार ब्लास्ट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “ये कुछ लोगों की मानसिकता है, ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्टों से कुछ नहीं होगा।”
शास्त्री ने आज नीले रंग की पोशाक पहनी। दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां पदयात्रा के साथ चल रही हैं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने ट्रकों और पेड़ों से फूल बरसाए।
शास्त्री ने कहा, “अगर हिंदू एकजुट हो जाएं तो ऐसे धमाके नहीं होंगे। हर बार एक ही कौम के लोगों का नाम क्यों आता है? अगर हिंदू देर करेंगे, तो उनकी संख्या घटती जाएगी।”
यात्रा फिलहाल बंचारी गांव में दोपहर के भोजन के लिए रुकी है और शाम को होडल अनाज मंडी में रात्रि विश्राम होगा। आज यात्रा 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
Author1