जब अश्लील साइट पर डाल दी गई जाह्नवी कपूर की मॉर्फ्ड फोटोज, बोलीं...

जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि 15 साल की उम्र में उनकी मॉर्फ्ड फोटोज अश्लील साइट पर डाल दी गई थीं। एक्ट्रेस ने डीपफेक और AI तस्वीरों पर भी चिंता जताई।

जब अश्लील साइट पर डाल दी गई जाह्नवी कपूर की मॉर्फ्ड फोटोज,  बोलीं...

जाह्नवी कपूर ने स्कूल के समय की चौंकाने वाली घटना का किया खुलासा
15 साल की उम्र में मॉर्फ्ड फोटोज अश्लील साइट पर पहुंचीं
डीपफेक और AI तस्वीरों को लेकर जताई चिंता


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला और परेशान करने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में थीं, तब उनकी मॉर्फ्ड फोटोज अश्लील वेबसाइट्स पर डाल दी गई थीं। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी।

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि यह घटना उनके लिए बेहद डिस्टर्बिंग थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसे तकनीकी रूप से डीपफेक कहा जाएगा या नहीं, लेकिन यह उसी तरह का मामला था। उन्होंने बताया कि स्कूल की आईटी क्लास में लड़के मजाक में ऐसी वेबसाइट्स देखते थे, और वहीं उन्होंने अपनी ही मॉर्फ्ड तस्वीरें देखीं।

जाह्नवी ने कहा कि उस समय उनके मन में कई सवाल उठे। उन्हें लगा कि क्या पब्लिक फिगर बनने की यही कीमत होती है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि सोशल मीडिया के दौर में कई लोगों के लिए ऐसी चीजें नॉर्मल बनती जा रही हैं, जबकि यह बेहद गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ लोगों के व्यवहार में थोड़ी सुधार जरूर आया है, लेकिन बड़े स्तर पर यह समस्या अब भी बनी हुई है।

एक्ट्रेस ने AI जनरेटेड फोटोज को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके कई ऐसे विजुअल्स सोशल मीडिया और यहां तक कि कुछ ऑफिशियल न्यूज पेजेस पर भी वायरल हुए, जो पूरी तरह से AI से बनाए गए थे। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसी तस्वीरें खिंचवाई ही नहीं, फिर भी उन्हें असली बताकर फैलाया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह बवाल, मिली, गुड लक जैरी और रूही जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अब वह जल्द ही फिल्म पेड्डी में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ राम चरण नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।