मगन सुहाग सुसाइड केस: पत्नी दिव्या की जमानत पर सुनवाई टली, 8 सितंबर की डेट लगी

रोहतक के मगन सुसाइड केस में दिव्या की जमानत याचिका पर फैसला 8 सितंबर तक टल गया। वहीं, दिव्या के कथित प्रेमी दीपक की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है।

मगन सुहाग सुसाइड केस: पत्नी दिव्या की जमानत पर सुनवाई टली, 8 सितंबर की डेट लगी

➤ मगन सुसाइड केस में दिव्या की जमानत याचिका पर सुनवाई 8 सितंबर तक टली
➤ दिव्या के कथित प्रेमी दीपक की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
➤ आत्महत्या से पहले मगन ने पत्नी दिव्या और पुलिसकर्मी दीपक को ठहराया जिम्मेदार

रोहतक के चर्चित मगन सुसाइड केस में बुधवार को एक अहम सुनवाई हुई। आरोपी पत्नी दिव्या की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा। हालांकि, अदालत ने फैसला सोमवार यानी 8 सितंबर तक टाल दिया। इसका कारण यह है कि दिव्या की 5 सितंबर को पेशी है और पुलिस इस बीच मामले में चालान पेश करेगी। अदालत चालान देखने के बाद ही जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।

इसी मामले में आरोपी दिव्या के कथित प्रेमी और महाराष्ट्र पुलिस का सिपाही दीपक भी शामिल है। दीपक की गिरफ्तारी पर इस समय हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है। उसकी जमानत याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

मृतक मगन सुहाग गांव डोभ का रहने वाला था। उसने 18 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और दीपक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस के मुताबिक, दिव्या को 9 जुलाई को गोवा से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद दिव्या ने पुलिस को फोन बरामदगी के मामले में गुमराह किया। पहले उसने फोन को दिल्ली में बताया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिर उसने फोन चंडीगढ़ में होने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से बरामद किया।

दूसरी तरफ दीपक ने पूछताछ में दावा किया कि दिव्या एक बार डांसर है और उसकी मुलाकात वहीं हुई थी। उसने बताया कि उसने दिव्या को होटल में बुलाया था और पैसे देकर उससे डांस करवाया था। दीपक का कहना है कि उसका दिव्या से कोई निजी संबंध नहीं रहा।

इस पूरे मामले ने गांव और परिवार में गहरी सनसनी फैला दी है और अब सबकी नजरें अदालत के आने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।