नफे सिंह राठी हत्याकांड: गवाह ने कहा- जान को खतरा, गवाही से किया इंकार
नफे सिंह राठी हत्याकांड में गवाह ने CBI कोर्ट में गवाही देने से किया इंकार। कहा—जान को खतरा है। कोर्ट ने झज्जर प्रशासन को सुरक्षा देने के आदेश दिए।
-
नफे सिंह राठी हत्याकांड में गवाह ने कोर्ट में गवाही देने से किया इंकार
-
गवाह ने कहा – जान का खतरा, बिना सुरक्षा के नहीं दूँगा बयान
-
CBI कोर्ट ने झज्जर प्रशासन को सुरक्षा देने के आदेश जारी किए
हरियाणा के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में अब गवाहों की सुरक्षा को लेकर नया मोड़ सामने आया है। केस के एक अहम गवाह ने CBI कोर्ट में पेश होकर बयान देने से मना कर दिया। गवाह ने कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है और बिना सुरक्षा के वह अदालत में बयान नहीं देगा।
गवाह ने इस बारे में CBI से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अदालत ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया और गवाह संरक्षण योजना (Witness Protection Scheme) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने झज्जर जिला प्रशासन और प्रॉसिक्यूशन चीफ को आदेश जारी करते हुए कहा है कि गवाह को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही, इस पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट 10 दिसंबर तक अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मालूम हो कि नफे सिंह राठी की हत्या इसी वर्ष 25 फरवरी को हुई थी। इस केस की जांच CBI कर रही है, और अब गवाह की सुरक्षा को लेकर कोर्ट के आदेश से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
Author1