सोनीपत में पानी के टब में डूबने से 10 महीने के बच्चे की मौ*त

सोनीपत में 10 महीने के बच्चे की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। मां दूध पिलाकर सो गई थी, बाद में बच्चा टब तक पहुंच गया।

सोनीपत में पानी के टब में डूबने से 10 महीने के बच्चे की मौ*त

सोनीपत में पानी से भरे टब में डूबने से 10 महीने के बच्चे की मौत
मां ने दूध पिलाकर सुलाया था, नींद से उठकर टब तक पहुंचा बच्चा
कुंडली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सोनीपत में एक दर्दनाक हादसे में 10 महीने के बच्चे समीर की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। परिवार के अनुसार मां ने बच्चे को दूध पिलाकर सुलाया था और वह भी उसके पास सो गई थी। इसी दौरान बच्चा नींद से उठकर घुटनों के बल कमरे में रखे पानी के टब तक पहुंच गया। टब पकड़कर खड़े होने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल पानी में गिर गया।

करीब एक घंटे बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

दूध पिलाकर सुलाया, फिर कमरे में सो गई मां

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के एक गांव में किराए के मकान में रहने वाले अनिल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी, मां और बच्चे कमरे में मौजूद थे। 10 महीने का बेटा समीर और उसके बड़े भाई का छोटा बेटा भी वहीं था।

अनिल के मुताबिक, पत्नी ने समीर को दूध पिलाकर सुला दिया। बच्चे के सोने के बाद वह भी उसके पास ही सो गई। इसी बीच समीर नींद से उठ गया और कमरे में मौजूद लोगों के सोने के कारण किसी को उसके उठने का पता नहीं चल सका।

रोज की तरह कमरे में रखा था पानी से भरा टब

परिवार ने बताया कि घर में इस्तेमाल के लिए कमरे में रोज पानी भरकर टब रखा जाता था। बुधवार को भी टब में पानी भरा हुआ था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही सामान्य व्यवस्था एक बड़े हादसे का कारण बन जाएगी।

दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच समीर घुटनों के बल चलते हुए पानी से भरे टब के पास पहुंच गया। वह टब पकड़कर खड़ा होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसका सिर पानी में चला गया और वह खुद को बाहर नहीं निकाल सका।

करीब एक घंटे बाद परिजनों की नजर पड़ी

अनिल ने बताया कि करीब एक घंटे बाद परिवार के लोगों की नजर टब पर पड़ी। तब समीर पानी में डूबा हुआ मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

कुंडली पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलने के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पिता ने जताया पछतावा, परिवार सदमे में

हादसे के बाद पिता अनिल ने कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि कमरे में पानी से भरा टब रखा हुआ था। बच्चा अचानक नींद से उठा और किसी को उसके बाहर निकलने का पता नहीं चला। थोड़ी ही देर में हुआ यह हादसा परिवार के लिए जिंदगी भर का सदमा बन गया।

अनिल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उसका छोटा बेटा समीर का जन्म सोनीपत के सिविल अस्पताल में हुआ था। परिवार में करीब चार साल का एक बड़ा बेटा भी है।

बिहार के मदार गांव से है परिवार

अनिल ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार के मदार गांव का रहने वाला है। परिवार पिछले कई वर्षों से सोनीपत में रह रहा है। वह और उसके दोनों भाई नौकरी कर परिवार का गुजारा करते हैं।

उन्होंने बताया कि वह तीन भाई हैं और माता-पिता के साथ एक ही किराए के मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। दोनों परिवारों के छोटे बच्चों में काफी लगाव था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।