यूपी की IPS बनीं , हरियाणवी IAS की दुल्हनिया

IAS अभिनव सिवाच और IPS आशना चौधरी ने 27 नवंबर को शादी की। हिसार में भव्य रिसेप्शन हुआ जिसमें हरियाणा के तीन कैबिनेट मंत्री पहुंचे। दोनों 2022 बैच के UPSC अफसर हैं।

यूपी की IPS बनीं , हरियाणवी IAS की दुल्हनिया

IAS अभिनव सिवाच और IPS आशना चौधरी ने रचाई शादी
अभिनव पिहोवा SDM, आशना मथुरा की ASP
हिसार में हुआ भव्य रिसेप्शन, तीन कैबिनेट मंत्री पहुंचे



हरियाणा के युवा IAS अधिकारी अभिनव सिवाच और यूपी की IPS अधिकारी आशना चौधरी ने सात फेरे लिए हैं। दोनों 2022 बैच के अफसर हैं और ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 27 नवंबर को दोनों का विवाह हुआ, जिसके बाद 29 नवंबर को हिसार के ट्यूलिप रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

अभिनव सिवाच मूलरूप से फतेहाबाद के गांव गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनका परिवार हिसार के सेक्टर 16-17 में रहता है। अभिनव ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल की थी। वह वर्तमान में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में SDM के रूप में तैनात हैं। अभिनव पेशे से पहले नायब तहसीलदार रहे और बाद में SDM बने। उन्होंने 2018 में IIM कलकत्ता से MBA किया और प्राइवेट सेक्टर में कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया।

वहीं दुल्हन बनीं IPS आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं। आशना 2022 बैच की IPS अधिकारी हैं और फिलहाल मथुरा जिले में ASP के पद पर तैनात हैं। उन्होंने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 116 हासिल की। आशना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया है।

दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। उनके परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जीवन का सबसे खास पल बताया। रिसेप्शन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, राव नरबीर सिंह और महिपाल ढांडा सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। मंत्रियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अभिनव के पिता सतबीर सिवाच, जो हिसार और गुरुग्राम में DETC रह चुके हैं, ने बताया कि दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह किया है और वे अपने बच्चों की खुशियों से बेहद संतुष्ट हैं।