पानीपत में भीषण कैंटर हादसा,केबिन में फंसा ड्राइवर, कटर से काटकर निकाला श*व
पानीपत के पट्टीकल्याणा में जीटी रोड पर खड़े कैंटर को पीछे से दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई, कटर से केबिन काटकर शव निकाला गया।
➤ पानीपत में जीटी रोड पर खड़े कैंटर में पीछे से दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर
➤ हादसे में पीछे वाले कैंटर के ड्राइवर की मौत, केबिन में बुरी तरह फंसा शव
➤ हाइड्रा मशीन से दोनों कैंटर अलग किए, कटर से केबिन काटकर निकाला शव
पानीपत में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पट्टीकल्याणा के पास सड़क किनारे खड़े एक कैंटर को पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टकराने वाले कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसका ड्राइवर केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और राहत दल को चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार हाइड्रा मशीन और कटर की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया। मृतक का कैंटर ओडिशा नंबर का बताया जा रहा है।
सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के पास हुआ। सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे वाले कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।
हादसा इतना गंभीर था कि कैंटर का केबिन बुरी तरह पिचक गया। चालक को बाहर निकालना आसान नहीं था। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और हाइड्रा मशीन बुलवाई गई।
हाइड्रा मशीन से दोनों कैंटरों को किया अलग
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर एक कैंटर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर अंदर फंस गया।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। इसकी सहायता से दोनों कैंटरों को अलग किया गया, ताकि क्षतिग्रस्त वाहन के केबिन तक पहुंचकर चालक को बाहर निकाला जा सके।
कटर से काटना पड़ा कैंटर का केबिन
दोनों कैंटरों को अलग करने के बाद भी चालक को बाहर निकालना चुनौती बना रहा। वह केबिन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। इसके बाद कटर मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटा गया और काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ओडिशा नंबर का बताया जा रहा कैंटर
मृतक चालक का कैंटर ओडिशा नंबर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान और परिजनों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। हादसे में चालक की मौत के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
pooja