26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम में, राज्यपाल पंचकूला में और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हांसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरकार ने सभी मंत्रियों और सांसदों की ड्यूटी लगा दी है। अपने जिले की पूरी अपडेट के लिए पोस्ट पढ़ें।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

गणतंत्र दिवस पर सीएम नायब सैनी गुरुग्राम और राज्यपाल पंचकूला में फहराएंगे तिरंगा

 ➤ हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद में आरती सिंह राव करेंगे ध्वजारोहण

➤ हरियाणा सरकार ने सभी जिलों और उपमंडलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची की जारी


हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भर में आयोजित होने वाले समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। इस बार राज्य स्तरीय समारोहों में सत्ता के शीर्ष चेहरे अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे। आधिकारिक सूची के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि प्रदेश के राज्यपाल पंचकूला में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

इसी कड़ी में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल हांसी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, भिवानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, और अंबाला में सांसद रेखा शर्मा ध्वजारोहण करेंगी। वहीं, हिसार में स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, जींद में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और कुरुक्षेत्र में कृष्ण कुमार बेदी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उपमंडल स्तर पर भी प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नारायणगढ़ में मंडल आयुक्त और बरारा में एसडीएम ध्वजारोहण करेंगे। लोहारू में विधायक कपूर सिंह और बादली में जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान सिंह तिरंगा फहराएंगे। राज्य सरकार की इस सूची का उद्देश्य प्रदेश के हर उपमंडल और जिले में गणतंत्र दिवस के उत्सव को देशभक्ति के माहौल में संपन्न कराना है। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।