बनाना शेक पीकर 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत:दो बच्चों की हालत गंभीर

करनाल में बनाना शेक पीने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दो बच्चों की हालत गंभीर है, जबकि केलों में केमिकल होने की आशंका जताई जा रही है।

बनाना शेक पीकर 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत:दो बच्चों की हालत गंभीर

बनाना शेक पीते ही 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी
दो बच्चों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
केलों में केमिकल होने की आशंका, जांच जारी


हरियाणा के करनाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में बनाया गया बनाना शेक पीने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को चक्कर आने लगे और कुछ को उल्टी जैसा महसूस हुआ, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो छोटे बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।मामले की जानकारी देते इंद्राव सिंह।


घरौंडा निवासी इंद्राव सिंह के अनुसार, उनकी बेटी करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पास क्वार्टर में रहती है। परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने गए हुए थे। इस दौरान उनकी दो बेटियां और पुत्रवधु बच्चों की देखभाल के लिए क्वार्टर में आ गई थीं। रात को सभी ने वहीं केले का शेक बनाकर पी लिया।जब इंद्राव सिंह का बेटा ड्यूटी से लौटा तो उसे भी शेक दिया गया। उसने आधा शेक पीकर बाकी अपनी पत्नी को दे दिया। कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।


परिजनों के अनुसार, शेक पीने के बाद अचानक चक्कर आने लगे और घबराहट महसूस होने लगी। छोटे बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और फर्श पर गिरने लगे। घर में मौजूद सभी लोग एक-एक कर बीमार हो गए। इंद्राव सिंह और उनका छह महीने का पोता सुरक्षित बच गए, क्योंकि उन्होंने शेक नहीं पिया था।करनाल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा इंद्राव सिंह का परिवार। - Dainik Bhaskarपरिवार को शक है कि बाजार से खरीदे गए केले किसी केमिकल से पकाए गए हो सकते हैं। दूध पड़ोसी के घर से लिया गया था और उसमें कोई दिक्कत नहीं पाई गई। ऐसे में शक केवल केलों पर ही जताया जा रहा है।


करनाल के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर आशीष वर्मा के अनुसार, कुल 8 मरीज अस्पताल लाए गए थे। इनमें से दो छोटे बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी 6 लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर शेक में ऐसा क्या था, जिससे एक साथ इतने लोग बीमार हो गए। संभावना जताई जा रही है कि फलों में मिलावट या केमिकल का इस्तेमाल इसका कारण हो सकता है।