दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, खेत के हौद में गिरने से हादसा
Kharkar, Ujana, Haryana News, Two Kids Drowned, Hod Accident, Jind
➤खटकड़ में हौद में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
➤9 और 6 साल के मासूम खेलते-खेलते गिरे थे पानी में
➤बिहार से आए मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खटकड़ गांव में सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां खेत में बने हौद में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों सत्यम (9) और ऋतिक (6) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता–पिता तथा बहनें रो–रोकर बेसुध हो रही हैं।
परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छपरामेघ गांव का रहने वाला है। पिता संतु कुमार करीब चार साल पहले काम की तलाश में परिवार के साथ खटकड़ आए थे और गांव के पास लगाए गए बाग में मजदूरी करते हैं। परिवार फार्म पर ही रहता है।
घटना सोमवार शाम की है। संतु अपनी पत्नी बबीता और दो बेटियों के साथ बाग में काम कर रहे थे। मासूम सत्यम और ऋतिक पास में बने हौद के किनारे खेल रहे थे। अचानक खेलते–खेलते दोनों का पैर फिसल गया और वे हौद में जा गिरे।
करीब 10 मिनट बाद जब बच्चों को तलाशा गया तो वे हौद में डूबे मिले। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह के अनुसार यह इत्तफाकिया दुर्घटना है और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।
Author1