हरियाणा–UP–बिहार में NIA की छापेमारी, हथियार तस्करी पर शिकंजा

NIA ने हरियाणा, UP और बिहार में 22 जगहों पर छापेमारी की। अवैध हथियार-गोला बारूद तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, दिल्ली ब्लास्ट केस से तार जुड़ने की जांच जारी।

हरियाणा–UP–बिहार में NIA की  छापेमारी, हथियार तस्करी पर शिकंजा

एनआईए की 22 ठिकानों पर छापेमारी
अवैध हथियार-गोला बारूद तस्करी नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली ब्लास्ट केस से भी जुड़े तार शक



राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। एजेंसी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में एक साथ 22 जगहों पर छापेमारी की। यह पूरा अभियान अवैध हथियार और गोला बारूद तस्करी नेटवर्क की जांच से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क के आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने की आशंका है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों में उच्च सतर्कता है।

NIA की टीमों ने कई संदिग्ध स्थानों पर दस्तक देकर दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि यह तस्करी नेटवर्क उत्तर भारत के कई हिस्सों में फैला हुआ था और गुप्त तरीके से हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। इस सप्लाई चेन का उपयोग आतंकी मॉड्यूल या गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए किया जा सकता था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई उस टेरर कॉन्सपिरेसी केस का हिस्सा है जिसके दौरान दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ अहम सुराग सामने आए थे। अब संभव है कि ब्लास्ट केस के आरोपियों का इस गिरोह से सीधा या परोक्ष संपर्क रहा हो। एजेंसी दोनो मामलों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है।

जांच टीमों ने बताया कि पिछले कई महीनों से इस नेटवर्क पर निगरानी रखी जा रही थी। इसके सदस्य UP से बिहार के कई हिस्सों तक फैले हुए थे और लंबे समय से हथियारों की अवैध तस्करी का काम कर रहे थे। फिलहाल कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद है।