आज पंचकूला में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंचकूला दौरे पर रहेंगे। सहकारी सम्मेलन, पुलिस दीक्षांत परेड, अटल प्रतिमा अनावरण और वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- आज पंचकूला दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह
- चार बड़े कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- पुलिस दीक्षांत, प्रतिमा अनावरण और वीर बाल दिवस शामिल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में आयोजित अलग-अलग चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दौरे की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर होगी। अमित शाह पंचकूला सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट पर गृहमंत्री हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नव-प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को संबोधित भी किया जाएगा।
शाम 5 बजकर 30 मिनट पर अमित शाह अटल पार्क पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी कार्यक्रम में अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया जाएगा।
दौरे के अंतिम चरण में शाम 6 बजे गृहमंत्री वीर बाल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भी पंचकूला सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में वीर बालकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Author1