आसीम मुनीर के मंसूबों पर फिर पानी: बिलावर में सुरक्षाबल बने यमराज, आतंकी को नहीं मिला भागने का मौका
कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी को ढेर किया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों ने जैश के पाकिस्तानी आतंकी को ढेर
घने जंगलों में घेराबंदी कर भागने का नहीं दिया कोई मौका
सेना, JKP और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। भीषण मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है। पुलिस के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
घने जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने ऐसा घेरा बनाया कि आतंकी को भागने का एक भी मौका नहीं मिला। मुठभेड़ में जैश का पाकिस्तानी आतंकी उस्मान मारा गया।
जम्मू आईजीपी के अनुसार यह ऑपरेशन बिलावर के जनरल एरिया में चलाया गया, जहां आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पुख्ता इनपुट थे। ऑपरेशन के बाद भी इलाके में सर्च अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर और आईएसआई की ओर से कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षाबल हर साजिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Akhil Mahajan