ASI के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार:CM सैनी शोक व्यक्त करने पहुंचे
रोहतक में ASI संदीप लाठर की मौत के बाद भारी पुलिस बल तैनात। शव मामा के घर रखा गया। मुख्यमंत्री और अन्य नेता परिजनों से मिले और निष्पक्ष जांच की गुहार सुनी।
➤ रोहतक में ASI संदीप लाठर की मौत के बाद भारी पुलिस बल तैनात
➤शव संदीप के मामा के घर पर रखा गया, परिजन चाहते हैं निष्पक्ष जांच
➤मुख्यमंत्री और अन्य नेता परिजनों से मिले, न्याय की गुहार सुनी
हरियाणा में सीनियर IPS वाई. पूरन कुमार के मामले से जुड़े ASI संदीप लाठर के परिवार ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। परिवार ने फैसला किया है कि जब तक पुलिस केस दर्ज नहीं होता, तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मृतक का शव रोहतक के लाढ़ौत गांव में मामा के घर रखा गया है।
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा परिजनों से मिलने और सांत्वना देने के लिए लाढ़ौत गांव पहुंचे। इसके अलावा, इनेलो नेता सुनैना चौटाला भी परिवार से मिलने के लिए वहां पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, ASI संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे धामड़ रोड पर अपने मामा के खेत में बने कोठड़े की छत पर सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की। इस दौरान उन्होंने 4 पेज का सुसाइड नोट और वीडियो रिकॉर्डिंग छोड़ा, जिसमें उन्होंने IPS वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजन का कहना है कि न्याय और निष्पक्ष जांच तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। प्रशासन ने परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर रही है।
रोहतक में ASI संदीप लाठर की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक का शव मामा के घर पर रखा गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति बनी रहे।
जानकारी के अनुसार, ASI संदीप ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या की। घटना से पहले उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की थी, जो मामले की गंभीरता को उजागर कर रही है।
परिजन प्रशासन से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ASI संदीप के परिवार से मुलाकात की और उनका दुख साझा किया। इसके अलावा कृष्ण लाल पंवार, महिपाल सिंह ढांडा, सुनेंना चौटाला, प्रदेश सचिव मनजीत कन्हेली और नावीन जयहिंद भी पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों से मिले।
पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच तेजी से और पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण रोहतक में पुलिस की पैनी निगरानी जारी है।
परिवार और नेताओं की मांग है कि जांच में किसी प्रकार का दबाव न हो और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले।
संदीप सुसाइड केस में किसने क्या कहा....
ममेरा भाई बोला- CM ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
संदीप के मामा के बेटे संजय ने कहा कि CM नायब सिंह सैनी ने हमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हमने न्यायिक जांच की मांग की है। सुसाइड नोट में जिनके नाम हैं, पहले उन पर FIR हो। इसके बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बारे में परिवार बात करेगा।
सुनैना चौटाला बोलीं- हम न्याय चाहते हैं
इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने कहा कि संदीप कुमार का जाना बहुत दुखदाई घटना है। हम परिवार के साथ हैं और न्याय चाहते हैं। सरकार से मांग है कि न्याय दिलाया जाए। हम लीपापोती के साथ बिल्कुल भी खड़े नहीं होंगे।
नवीन जयहिंद बोले- ये हत्या लग रही
जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या लग रही है। जैसे वाई. पूरन कुमार का सुसाइड नोट था, वैसा ही संदीप का भी है। किसी में फर्क नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करानी चाहिए। सभी का नार्को टेस्ट होना चाहिए। संदीप ने कहा था कि महिला कर्मचारियों का भी शोषण किया जा रहा था, इसलिए इसकी जांच जरूरी है। ये सब राजनीतिक और जातिवादी कीड़ों द्वारा की गई हत्या है।
जानिए कौन हैं संदीप लाठर और कैसे सुसाइड किया....
जुलाना के रहने वाले, एक साल से साइबर सेल में
संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले थे। फिलहाल वह रोहतक के लाढ़ौत रोड पर अपने मामा बलवान देशवाल के घर रहते थे। वह पिछले एक साल से रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे। रविवार को वह जुलाना अपने घर आए थे। आज सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आए तो साथी कर्मचारियों ने उन्हें कॉल किए।
खेत में काम करने वाले मजदूर ने देखी डेडबॉडी
संदीप के मामा बलवान देशवाल के खेत में पिछले 15 साल से काम कर रहे जैलदार ने बताया कि मैं खेत में बने कोठड़े (कमरा) में रहता हूं। मंगलवार दोपहर 1 बजे मैं नहर के पास गया था। जब वापस आया तो कोठड़े के पास गोली चलने की आवाज आई। मैं तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा तो वहां देखा कि संदीप ने खुद को गोली मार रखी है। मैंने तुरंत बलवान के बेटे अजीत को फोन कर घटना की सूचना दी।
ममेरा भाई बोला- परेशान चल रहा था संदीप
संदीप के मामा बलवान देशवाल के बेटे संजय देशवाल ने बताया कि भाई (संदीप) 2-3 दिन से परेशान चल रहा था। रविवार को भी हमारी बात हुई थी। आज भी हम 2 घंटे साथ में रहे थे। उसके चेहरे पर परेशानी झलक रही थी और उसकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल बन गए थे।
Author1