युमना किनारे जन्‍मदिन : केक, पार्टी और फ‍िर अचानक फ‍िसला पैरा, दोनों युवक युमना में समाए ...मौत!

फरीदाबाद के गांव किड़ावली में जन्मदिन मनाने पहुंचे दो युवक यमुना नदी में पैर फिसलने से डूब गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने दिनभर तलाश की लेकिन शव नहीं मिले। तेज बहाव के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया।

युमना किनारे जन्‍मदिन : केक,  पार्टी  और फ‍िर अचानक फ‍िसला पैरा,  दोनों युवक युमना में समाए ...मौत!

➤ फरीदाबाद में यमुना नदी में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पैर फिसलने से दो युवक डूबे
➤ ग्रामीणों और दोस्तों के शोर मचाने पर बचाव दल बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली
➤ तेज बहाव और अंधेरा होने से एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन फिलहाल रोका


जन्मदिन का जश्न दोस्तों के साथ मनाना दो युवकों के लिए मौत का सबब बन गया। फरीदाबाद के गांव किड़ावली में यमुना नदी के किनारे बर्थडे पार्टी के दौरान दिल्ली के मीठापुर निवासी आयुष और उसका दोस्त धर्मेंद्र पानी में डूब गए। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस बचाव दल ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

थाना भूपानी पुलिस के अनुसार, रविवार को आयुष का जन्मदिन था। इसी मौके पर वह अपने सात दोस्तों के साथ यमुना नदी किनारे जश्न मनाने आया था। दोस्तों के साथ केक काटकर सभी मस्ती कर रहे थे। इसी बीच आयुष और धर्मेंद्र नदी के किनारे पानी में जाने लगे। दोस्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। जैसे ही वह कीचड़ भरे किनारे तक पहुंचे, आयुष का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए धर्मेंद्र ने हाथ बढ़ाया, लेकिन दोनों ही तेज धारा में बह गए।

दोस्तों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर अंधेरा और बारिश की वजह से ऑपरेशन रोकना पड़ा।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सोमवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। लगातार तेज बहाव और बढ़ते पानी के स्तर से चुनौती बनी हुई है। इस हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।