हरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती, डॉ. राजा शेखर वुंद्रू को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार ने दो IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। डॉ. राजा शेखर वुंद्रू को खाद्य आपूर्ति व परिवहन विभाग, जबकि डी. सुरेश को दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया।
हरियाणा में दो IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती
डॉ. राजा शेखर वुंद्रू को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी
डी. सुरेश को दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 जनवरी 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। आदेश हरियाणा के राज्यपाल की मंजूरी से जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, डॉ. राजा शेखर वुंद्रू, IAS को अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर वह डी. सुरेश, IAS का स्थान लेंगे। इसके साथ ही डॉ. वुंद्रू को अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं डी. सुरेश, IAS को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रधान सचिव, मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस नियुक्ति के साथ डी. सुरेश ने डॉ. राजा शेखर वुंद्रू से मत्स्य पालन विभाग का कार्यभार ग्रहण किया है।
यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्य कुशलता और विभागीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Akhil Mahajan