सीएम का कल स्‍कूलों में छुट्टी का ऐलान:स्वामी रामदेव की मौजूदगी में 21 हजार बच्चों ने साथ पढ़ा गीता पाठ

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज 21 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया। कार्यक्रम में CM नायब सैनी और स्वामी रामदेव शामिल हुए। सीएम ने मंगलवार को छुट्टी का ऐलान किया।

सीएम का कल स्‍कूलों में छुट्टी का ऐलान:स्वामी रामदेव की मौजूदगी में 21 हजार बच्चों ने साथ पढ़ा गीता पाठ
  • CM नायब सैनी ने मंगलवार की स्कूल छुट्टी का ऐलान
  • 21 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ किया वैश्विक गीता पाठ
  • स्वामी रामदेव व मुख्यमंत्री ने मंच पर किया गीता पाठ

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में सोमवार को इतिहास रच दिया गया। केशव पार्क में 21 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ एक मिनट तक गूंजता वैश्विक गीता पाठ किया। यह कार्यक्रम देश-विदेश में ऑनलाइन जुड़े छात्रों और लोगों की सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव भी अचानक शामिल हुए।

IGM में आज मुख्य कार्यक्रमों का होगा समापन।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी रहे। कार्यक्रम से पूर्व वे ज्योतिसर तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने गीता का पूजन, हवन और आहुति दी। कार्यक्रम के बाद सीएम ने मंगलवार को सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि गीता के अष्टादश श्लोक से पूरा आकाश गूंज उठा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गीता का धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक महत्व भी है। विज्ञान मानता है कि गीता पाठ से मन को ऊर्जा और शांति मिलती है, विचारों में नैतिकता आती है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गीता, वेदों और उपनिषदों से भी बड़ा ग्रंथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को गीता भेंट की थी, जिसके बाद 2016 से यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय रूप में मनाया जाने लगा।

5 दिसंबर तक चलेगा सरस और क्राफ्ट मेला।

सीएम ने बताया कि 28 नवंबर को उडुपी में प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र के ‘महाभारत अनुभव केंद्र’ की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव की परंपरा आज दुनिया तक पहुंच चुकी है।

इस बार प्रथम बार 21 हजार स्टूडेंट्स ने एक साथ गीता पाठ किया। पहले यह संख्या 18 हजार थी। इस वर्ष महोत्सव की अवधि 18 दिन से बढ़ाकर 21 दिन की गई है, इसलिए विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ाई गई।

दोपहर में 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। इसमें तीर्थ विकास और महोत्सव योजनाओं पर चर्चा होगी।

शाम 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपदान होगा। शाम 5:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन होगा। अनूप जलोटा भजन प्रस्तुति देंगे।
सरस और क्राफ्ट मेला 5 दिसंबर तक जारी रहेगा।