गोगा नवमी मेले में पुलिस ने लोगों को नशा विरोधी संदेश दिया, लोग प्रेरित हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए

समालखा और मांन्डी गांव में पुलिस द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान में युवाओं, महिलाओं और बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। मुफ्त इलाज और हेल्पलाइन जानकारी साझा की गई।

गोगा नवमी मेले में पुलिस ने लोगों को नशा विरोधी संदेश दिया, लोग प्रेरित हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए

➤ समालखा और मांन्डी गांव में नशा मुक्ति अभियान
➤ युवाओं, महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया गया
➤ नशा करने वालों के लिए मुफ्त इलाज और हेल्पलाइन की जानकारी

समालखा,अशोक शर्मा
पुलिस अधीक्षक पानीपत भूपेन्द्र सिंह द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के दौरान डीएसपी  समालखा नरेन्द्र कादियान की देखरेख में गांव गवालड़ा तथा गांव मांन्डी में गोगा नवमी के मेले में जाकर वहां पर आने जाने वाले व्यक्तियों,औरतों, युवाओं व बच्चों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे एएसआई जगपाल ने विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे जागरूक किया गया।

गांव के युवाओं औरतो व बुजुर्गों को भी जागरूक किया।जिस भी घर में कोई भी सदस्य नशा करते हैं तो उनका इलाज पुलिस के निर्देश अनुसार सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत करने हेल्पलाइन नंबर 1933 बारे जागरूक किया गया।इस अवसर एएसआई जगपाल ने कहा कि नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं।उन्होंने लोगां को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को सकारात्मक विचारों से प्रेरणा लेकर स्वयं नशा छोड़ते हुए दूसरों को भी नशा से मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।