आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही.....और मासूम के साथ गाने गाने को मना कर गई सपना चौधरी, सिर झुकाए खड़े रहे मासूम
दिल्ली के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गाना गाने से इनकार करते हुए मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है।
- दिल्ली के मंच पर सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गाना गाने से किया इनकार
- मजाकिया अंदाज में बोलीं- आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही
- पति वीर साहू के साथ चल रहे विवाद से जोड़कर देखी जा रही टिप्पणी
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। मंच पर मौजूद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ गीत गाने से सपना ने इनकार कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जब सपना चौधरी से मासूम शर्मा के साथ गाना गाने का आग्रह किया गया तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है।" सपना की यह बात सुनते ही मंच पर मौजूद कलाकारों और दर्शकों के बीच मुस्कान फैल गई। हालांकि, इस दौरान मासूम शर्मा सिर झुकाए खड़े नजर आए।
...पिछले साल मासूम संग परफोर्म किया था सपना ने
सपना चौधरी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब वह अपने पति वीर साहू के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में उनके इस बयान को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब सपना चौधरी ने पुरुषों और रिश्तों को लेकर सार्वजनिक मंच पर खुलकर अपनी राय रखी हो। इससे पहले एक पॉडकास्ट में भी उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के संबंधों पर बेबाक टिप्पणी की थी।
पॉडकास्ट के दौरान सपना चौधरी ने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने महिलाओं की सहनशीलता और भावनात्मक गहराई की भी चर्चा की थी।
सपना ने यह भी कहा था कि महिलाओं में अपार क्षमता होती है और वे रिश्तों को निभाने के लिए कई बार अपनी भावनाओं से समझौता कर लेती हैं। वहीं, उन्होंने पुरुषों के व्यवहार और अहंकार को लेकर भी अपनी राय रखी थी। उनके इन बयानों ने उस समय भी काफी चर्चा बटोरी थी।
अब दिल्ली के मंच से दिया गया उनका ताजा बयान एक बार फिर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
Akhil Mahajan