हरियाणा में धनतेरस पर खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। धनतेरस पर राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहेंगे। 18 अक्टूबर शनिवार को लोग अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे।

हरियाणा में धनतेरस पर खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

धनतेरस पर हरियाणा में खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस
सरकार ने जनता की मांग पर लिया बड़ा फैसला
18 अक्टूबर शनिवार को भी करा सकेंगे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री



हरियाणा सरकार ने धनतेरस के शुभ अवसर पर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्यभर के सभी उप-पंजीयक (Sub-Registrar) कार्यालय शनिवार 18 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे। इसका मतलब यह है कि लोग धनतेरस जैसे शुभ दिन पर अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे।

सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि “राज्य के सभी उपायुक्तों को सूचित किया जाए कि उनके क्षेत्र के सभी उप-पंजीयक और संयुक्त उप-पंजीयक कार्यालय 18 अक्टूबर को खुले रहेंगे।” यह फैसला जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग धनतेरस पर घर, दुकान और प्लॉट की खरीद को शुभ मानते हैं।

धनतेरस को धन, सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। हरियाणा सरकार ने जनता की धार्मिक आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए इस अवसर पर रजिस्ट्री प्रक्रिया को बंद न करने का निर्णय लिया है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि उनके जिले के रजिस्ट्री कार्यालय शनिवार को भी खुले रहें और रजिस्ट्रेशन कार्य निर्बाध रूप से जारी रहे। इसे “सबसे जरूरी आदेश” की श्रेणी में रखा गया है, ताकि किसी भी जिले में लोग अपनी रजिस्ट्री को लेकर असुविधा का सामना न करें।

इस फैसले को लेकर रियल एस्टेट और रजिस्ट्री से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। रजिस्ट्री दफ्तरों के बाहर भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि लोग इस दिन को शुभ मुहूर्त मानते हुए नई संपत्ति की खरीद को प्राथमिकता देते हैं।