हिसार की राजगुरु मार्केट में लगी भीषण आग
हिसार के राजगुरु मार्केट में नेहा ज्वेलर्स शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई। शार्ट सर्किट से भड़की आग पर दमकल की 7 गाड़ियों ने दो घंटे में काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ।
➤ हिसार राजगुरु मार्केट में नेहा ज्वेलर्स शोरूम के बेसमेंट में आग लगी
➤ शार्ट सर्किट के कारण आग भड़कने की आशंका, दमकल की 7 गाड़ियों ने काबू पाया
➤ आग में कोई हताहत नहीं, राहत बचाव कार्य में जेसीबी की मदद ली गई
हरियाणा के हिसार जिले की राजगुरु मार्केट में मंगलवार सुबह नेहा ज्वेलर्स के शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई। आग की सूचना शोरूम मालिक ने सुबह शटर उठाने पर देखा कि बेसमेंट से धुआं उठ रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। बेसमेंट में कपड़ों का गोदाम बनाया हुआ था, जिस पर आग ने जल्दी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को कॉल की गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के शोरूमों से भी धुआं उठने लगा। शुरुआती प्रयासों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद मौके पर एक के बाद एक 7 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए शोरूम के आगे बने रैंप को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया, ताकि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से किया जा सके।
दमकल की 7 गाड़ियों ने दो घंटे से अधिक समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। शोरूम में आग फैलने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। शोरूम मालिक ने बताया कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची।

Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
pooja May 20, 2026 0
<div id="score-frame"><a rel="nofollow" href="https://www.crictimes.org/cricket-scores">Live Cricket Scores</a></div><script type="text/javascript">var html = document.getElementById('score-frame');html.innerHTML = '<iframe src="https://cwidget.crictimes.org/?v=1.1&a=ff0000&bo=ff0000" style="width:100%;min-height: 460px;" frameborder="0" scrolling="yes"></iframe>';</script>