5 मिनट चार्ज और 200 KM रेंज… क्या ये कार सच में संभव है, 950 KM रेंज… ये कार है या जादू

BYD की नई Great Tang SUV सिंगल चार्ज में 950 KM तक की रेंज देगी। इसमें फ्लैश चार्जिंग, हाइब्रिड ऑप्शन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

5 मिनट चार्ज और 200 KM रेंज… क्या ये कार सच में संभव है, 950 KM रेंज… ये कार है या जादू

BYD की नई SUV सिंगल चार्ज में 950 KM तक चलेगी
BYD Great Tang में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों विकल्प मिलेंगे
सिर्फ 5 मिनट चार्ज में करीब 200 KM की रेंज देने का दावा


दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच चीन की ऑटो कंपनी BYD अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV BYD Great Tang को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार अपनी लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते चर्चा में बनी हुई है।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 950 किलोमीटर तक की रेंज है। यानी एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह SUV करीब 900 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है, जो मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

इसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। यानी इसमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिससे परफॉर्मेंस और रेंज दोनों बेहतर हो जाते हैं।

परफॉर्मेंस के साथ-साथ इस कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम, स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई ऑटोमेटेड कंट्रोल फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनेगी।

कार के इंटीरियर को भी काफी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें बड़ी डिजिटल स्क्रीन, आरामदायक सीटें, और मॉडर्न फीचर्स दिए जाएंगे। यह SUV खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो इस कार में 1000-वोल्ट सिस्टम और सुपर फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में करीब 200 किलोमीटर तक चलने की क्षमता मिलेगी, जिसे फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी कहा जाता है।

फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 950 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी, जो इसे इस सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करती है।

इसके अलावा इस SUV में 7-सीटर लेआउट, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, लाउंज सीट्स और इनबिल्ट फ्रिज जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, BYD की यह नई SUV इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है और दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।