IndiGo–Air India की परेशानी बढ़ी: Airbus A320 खतरे का अलर्ट: 250 विमान प्रभावित, उड़ानें देरी से
Airbus A320 सीरीज के लगभग 250 विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव अनिवार्य बताए जाने के बाद IndiGo और Air India Express की उड़ानें प्रभावित, देरी और रद्दीकरण की आशंका बढ़ी।
-
Airbus A320 सीरीज के लगभग 250 विमान सॉफ्टवेयर समस्या से प्रभावित
-
IndiGo, Air India, Air India Express की उड़ानों में देरी व रद्द होने की आशंका
-
Solar Radiation के प्रभाव से डेटा गड़बड़ी, सॉफ़्टवेयर अपडेट अनिवार्य
भारत में एयर ट्रैवल एक बार फिर बड़े व्यवधान की स्थिति में है। Airbus A320 सीरीज के लगभग 250 विमानों में सॉफ़्टवेयर से जुड़े बदलाव अनिवार्य बताए जाने के बाद IndiGo और Air India Express ने उड़ानों में देरी और रद्द होने की आशंका जताई है। एयरलाइंस ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
कंपनी के अनुसार उड़ान नियंत्रण प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा पर Solar Radiation के प्रभाव का खतरा पाया गया है। यह समस्या इमरजेंसी स्थितियों में नियंत्रण क्षमता को प्रभावित कर सकती है, इसलिए त्वरित सुधार की आवश्यकता बताई गई है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने कहा कि वह विमान निर्माता कंपनी के साथ लगातार समन्वय कर रही है ताकि संशोधन के दौरान न्यूनतम व्यवधान हो। हालांकि एयरलाइन ने साफ कहा है कि कुछ उड़ानों की देरी और रद्दीकरण संभव है।
इधर Air India Express ने भी बयान दिया कि उसके 30 से अधिक विमान प्रभावित हो सकते हैं और कंपनी ने एहतियातन उपाय शुरू कर दिए हैं। वहीं Air India ने कहा कि पूरा बेड़ा अपडेट होने तक संचालन की गति धीमी रहेगी।
भारत में करीब 560 वाणिज्यिक विमान संचालित होते हैं, जिनमें से 200–250 Airbus A320, A320neo, A321ceo और A321neo श्रेणी के विमान सॉफ़्टवेयर बदलाव के दायरे में हैं। विमान परिवर्तनों के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंडिंग भी आवश्यक हो सकती है।
एयरबस ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी ऑपरेटरों को निर्देश भेज दिए गए हैं। कंपनी ने प्रभावित विमानों की पहचान कर ली है और जल्द समाधान लागू किया जाएगा।
Author1