कांग्रेस विधायक कार्यालय फायरिंग कांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल

रोहतक में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी का पुलिस एनकाउंटर हुआ। पैर में गोली लगने के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

कांग्रेस विधायक कार्यालय फायरिंग कांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश का एनकाउंटर

खरकड़ा गांव के पास राजा वाली सड़क पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

गोली पैर में लगने के बाद आरोपी को रोहतक पीजीआई किया गया रेफर

रोहतक में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में शामिल एक बदमाश का पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। इस दौरान खरकड़ा गांव के पास राजा वाली सड़क पर पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि उससे विधायक कार्यालय पर हुई फायरिंग और उसके पीछे की साजिश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा किए जाने की संभावना है।