Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, याे- यो पर फूटा फैंस का गुस्सा

दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह के आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। बयान को लेकर कलाकार की जिम्मेदारी पर बहस तेज।

Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा,  याे- यो पर फूटा फैंस का गुस्सा
  • दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सोशल मीडिया में बवाल

  • वायरल वीडियो के बाद फैंस और यूजर्स का गुस्सा खुलकर सामने आया

  • बयान को लेकर कलाकार की जिम्मेदारी पर फिर छिड़ी बहस



दिल्ली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान यो यो हनी सिंह का बयान अब विवाद का बड़ा कारण बन गया है। कॉन्सर्ट के बीच ठंड को लेकर की गई एक टिप्पणी को लोगों ने अश्लील और गैर-जिम्मेदाराना बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

हनी सिंह 14 जनवरी को दिल्ली में नानकू और करुण के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। इसी दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए उन्होंने ठंड के मौसम का जिक्र किया और कथित तौर पर कार में मज़ा लेने से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने हनी सिंह को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि कूल दिखने के चक्कर में सिंगर ने अपनी भाषा और जिम्मेदारी की सारी सीमाएं लांघ दीं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह बयान नशे में दिया गया या फिर सिर्फ चर्चा में बने रहने की कोशिश थी।

सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया कि एक बड़े कलाकार से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। लोगों का मानना है कि मंच से बोले गए शब्द समाज पर असर डालते हैं, खासकर युवाओं पर।

फिलहाल इस पूरे विवाद पर हनी सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज होती जा रही है और कई यूजर्स यह भी आशंका जता रहे हैं कि आगे चलकर इस बयान को लेकर कानूनी पचड़ा भी खड़ा हो सकता है।