हरियाणा में इस साल 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी बेचेगा HSVP, फरवरी-मार्च और अप्रैल में 6 बार होगी ई-नीलामी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस साल 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी बेचेगा। फरवरी, मार्च और अप्रैल में 6 बार ई-ऑक्शन होगा।
➤ HSVP इस साल 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी की करेगा बिक्री
➤ फरवरी, मार्च और अप्रैल में 2-2 बार ई-ऑक्शन का आयोजन
➤ फ्लैट से जुड़ी संपत्तियां होंगी ई-नीलामी का मुख्य हिस्सा
हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत और अवसर भरी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने वर्ष 2026 के लिए आमजन की संपत्तियों की बिक्री का पहला शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत इस साल 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा।
HSVP अधिकारियों के अनुसार, बीते वर्ष ई-नीलामी के दौरान करीब 4 हजार संपत्तियां बिक्री के लिए रखी गई थीं, जिनमें से बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी बिक चुकी है। इस बार उन्हीं शेष संपत्तियों के साथ-साथ नई संपत्तियों को भी ई-ऑक्शन में शामिल किया जाएगा।
तीन महीनों में 6 बार होगा ई-ऑक्शन
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में दो-दो बार ई-ऑक्शन आयोजित किए जाएंगे। यानी कुल 6 चरणों में प्रॉपर्टी की नीलामी होगी। इससे खरीदारों को बार-बार मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा के चलते बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
फ्लैट्स पर रहेगा खास फोकस
इस बार HSVP की ओर से फ्लैट से संबंधित करीब 2 हजार से ज्यादा संपत्तियों की बिक्री की तैयारी की गई है। माना जा रहा है कि शहरी इलाकों में आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए फ्लैट्स को प्राथमिकता दी जा रही है।
बोर्ड की तरफ से ई-ऑक्शन का विस्तृत ब्योरा, लोकेशन, रिजर्व प्राइस और तारीखें जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी।
आमजन को मिलेगा बड़ा मौका
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि HSVP की ई-नीलामी में प्रॉपर्टी बाजार भाव से कम दाम पर मिलने की संभावना रहती है। ऐसे में यह योजना मध्यम वर्ग और निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Akhil Mahajan