नेपाल हिंसा में फंसी हरियाणा की खिलाड़ी हुई रेस्क्यू, भारतीय दल के साथ लौटी वापस
नेपाल में आंदोलन के बीच फंसी उपासना गिल और उनकी टीम को सुरक्षित रेस्क्यू कर भारत लाया गया। हरियाणा की खिलाड़ी भी टीम में शामिल थी।
➤ नेपाल में फंसी उपासना गिल और भारतीय टीम सुरक्षित लौटे
➤ हरियाणा की फरीदाबाद की महिला खिलाड़ी भी शामिल
➤ महिला आयोग ने रेस्क्यू की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की
दिल्ली से नेपाल में वॉलीबॉल लीग इवेंट होस्ट करने गई उपासना गिल और उनकी टीम में शामिल सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाया गया है। इस टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं। उपासना गिल ने नेपाल एयरपोर्ट से एक वीडियो जारी कर स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी।
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच उपासना गिल और उनकी टीम फंस गई थी। उपासना ने मदद की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मुश्किल की घड़ी बताई।
वीडियो में उपासना ने अंग्रेज़ी में कहा, "नमस्ते इंडिया, नमस्ते नेपाल। मैं उपासना गिल हूं। अब स्थिति कंट्रोल में है। हम सभी सुरक्षित हैं। मेरे पास पासपोर्ट और बोर्डिंग पास हैं। मैं एवरेस्ट वीमेंस वॉलीबॉल लीग की पूरी टीम, नेपाल टूरिज्म बोर्ड, भारतीय सरकार और भारतीय एंबेसी का धन्यवाद करती हूं।"
इस बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर फंसे हरियाणवी नागरिकों के रेस्क्यू की मांग की थी।
उपासना गिल घर लौटकर दिल्ली में अपनी नानी के साथ एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "नानी का घर (शांति)"। इस फोटो को वॉलीबॉल इवेंट कंपनी की CEO स्नेवी चैपागैन ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की पुष्टि हुई और भारत-नेपाल दोनों देशों की सहयोग भावना का उदाहरण प्रस्तुत हुआ।