CBSE Board Exam 2026: 10वीं–12वीं के एडमिट कार्ड जारी, Pariksha Sangam पोर्टल पर उपलब्ध
CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र Pariksha Sangam पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
➤ CBSE ने 3 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी
➤ रेगुलर स्टूडेंट्स को स्कूल से मिलेगा साइन-स्टैंप वाला प्रवेश पत्र, प्राइवेट कैंडिडेट खुद कर सकते हैं डाउनलोड
➤ 17 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, छात्रों को विवरण जांचने की सलाह
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा यह प्रवेश पत्र 3 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं, जो अब Pariksha Sangam पोर्टल पर उपलब्ध हैं। CBSE ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग-अलग है।
CBSE के अनुसार, रेगुलर छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। उनके स्कूल ही अपने लॉग-इन आईडी से पोर्टल पर प्रवेश कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद स्कूल द्वारा प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर के साथ छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बिना साइन-स्टैंप के एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होंगे।
वहीं, प्राइवेट कैंडिडेट्स को राहत देते हुए बोर्ड ने कहा है कि वे अपने आवेदन संख्या, पिछले रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण डालकर सीधे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय कोड और परीक्षा तिथियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत अपने स्कूल या संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पहले चरण में 11 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
➤ CBSE Board Exam 2026: त्वरित जानकारी
| विवरण | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
|---|---|---|
| परीक्षा शुरू | 17 फरवरी 2026 | 17 फरवरी 2026 |
| परीक्षा समाप्त | 11 मार्च 2026 (Phase-1) | 10 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in | cbse.gov.in |
| पोर्टल | parikshasangam.cbse.gov.in | parikshasangam.cbse.gov.in |
Akhil Mahajan