हरियाणा सरकार ने 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, जानें साल में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया। सरकारी दफ्तरों में 140 दिन अवकाश रहेगा, जबकि कुल 212 दिन नियमित कामकाज होगा।

हरियाणा सरकार ने 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, जानें साल में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां
  • हरियाणा सरकार ने साल 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया
  • सरकारी दफ्तरों में कुल 140 दिन अवकाश, 104 शनिवार-रविवार शामिल
  • दिवाली और महाशिवरात्रि समेत 8 गजटेड छुट्टियां वीकेंड पर पड़ेंगी


हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कुल 140 दिन अवकाश रहेगा। इनमें 104 दिन शनिवार और रविवार के होंगे, जबकि 20 दिन गजटेड छुट्टियां और 16 दिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश शामिल हैं।

कैलेंडर के अनुसार दिवाली और महाशिवरात्रि सहित कुल 8 गजटेड छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। इसके चलते इन त्योहारों पर कर्मचारियों को अलग से अतिरिक्त अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार ने वर्ष 2026 के लिए 13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी घोषित किए हैं। सरकारी नियमों के तहत प्रत्येक कर्मचारी इनमें से साल में अधिकतम तीन रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां ले सकता है। इन रिस्ट्रिक्टेड अवकाशों को जोड़कर कुल छुट्टियों की संख्या 153 दिन हो जाती है।

इस तरह साल के 365 दिनों में से 212 दिन सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज होगा। यह छुट्टियों का कैलेंडर प्रदेश से जुड़े सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संबद्ध संस्थानों पर लागू रहेगा।

शनिवार-रविवार समेत 124 गजटेड हॉलिडे

इन गजटेड हॉलिडे में शनिवार-रविवार

13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत हॉलिडेज

इन स्पेशल दिनों की छुटि्टयां नहीं....