Breaking: हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार बाएं पैर के घुटने में दिक्कत के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। आज दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

Breaking: हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती

• हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती
• बाएं पैर के घुटने में दिक्कत, मोहाली के फोर्टिस में ऑपरेशन आज
• दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा सर्जरी, CM के मिलने की संभावना



हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बाएं पैर के घुटने में गंभीर दिक्कत बताई जा रही है, जिसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से ठीक से चल नहीं पा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार पंचायत मंत्री का ऑपरेशन सोमवार दोपहर को किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया गया है। इस पैनल में डॉ हरसिमरन और डॉ आकाश शामिल हैं, जो घुटने की सर्जरी करेंगे।

पंचायत मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके करीबियों और शुभचिंतकों का आना-जाना शुरू हो गया है। अस्पताल परिसर में लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का हालचाल जानने के लिए शाम को फोर्टिस अस्पताल पहुंच सकते हैं। फिलहाल मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।