भारत-EU समझौते को लेकर अमेरिका बोला, खुद के खिलाफ युद्ध फंड कर रहे
भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान से वैश्विक राजनीति और व्यापारिक तनाव और गहरा गया।
भारत-EU डील पर अमेरिका भड़का, तीखी प्रतिक्रिया सामने आई
अमेरिकी वित्त मंत्री बोले, खुद के खिलाफ युद्ध को फंड कर रहे हैं
भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच होने जा रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर अमेरिका की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने तीखा बयान देते हुए कहा कि भारत और यूरोप अप्रत्यक्ष रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध को समर्थन दे रहे हैं।
स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत और यूरोप ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे वे अपने ही खिलाफ हो रहे युद्ध को फंड कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और EU के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की तैयारी चल रही है।
सोमवार को यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंतोनियो लुईस सांतोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसे भारत की सक्रिय कूटनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच FTA की औपचारिक घोषणा हो रही है। इस समझौते के तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे के बाजारों में व्यापार को आसान बनाएंगे और टैरिफ में राहत दी जाएगी।
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है, जब व्यापार को लेकर भारत और यूरोप दोनों के ही अमेरिका से रिश्तों में तनाव बना हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी यूरोपीय सहयोगियों को लेकर ट्रेड वॉर की धमकी दे चुके हैं।
Akhil Mahajan