Ketu Gochar 2026: जनवरी में इन राशियों के लिए खुलेगा सौभाग्य का द्वार, शुरू होगा गोल्डन टाइम
केतु गोचर 2026 जनवरी में होने जा रहा है। इस दौरान वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को करियर, धन और सफलता के शुभ योग मिल सकते हैं।
➤ 25 जनवरी 2026 को केतु का महत्वपूर्ण गोचर, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बदलाव
➤ व्यापार, करियर और निवेश में कई राशियों को मिल सकता है अप्रत्याशित लाभ
➤ प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अनुकूल समय
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, वर्ष 2026 में केतु का पहला अहम गोचर जनवरी माह में होने जा रहा है। केतु 25 जनवरी 2026 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है, जो जीवन में अचानक बदलाव, वैराग्य और आध्यात्मिक झुकाव का संकेत देता है।
मान्यता है कि केतु का गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है, जबकि कई राशियों के लिए यह समय लाभ और उन्नति के नए अवसर लेकर आता है। इस गोचर के प्रभाव से रुके हुए कार्यों में गति, करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय विशेष शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अधूरी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा और निवेश को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। विवाह के संकेत मिल सकते हैं और घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। सेल्स, मार्केटिंग और फील्ड से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय उम्मीद और सफलता से भरा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु गोचर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जीवन में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। परिवार के साथ मिलकर नए बिजनेस या योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। साझेदारी में काम करने वालों को पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर को नई दिशा देने का यह अच्छा समय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति या बड़े निवेश की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
Author1