सेक्टर 24 में लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा

सेक्टर 24 में लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ। ट्रॉमा, ऑर्थोपेडिक, गायनी और चर्म रोग की आधुनिक चिकित्सा सेवाएं शुरू

सेक्टर 24 में लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा

सेक्टर 24 में शुरू हुआ अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
ट्रॉमा, ऑर्थोपेडिक, गायनी और चर्म रोग सेवाएं शुरू



सेक्टर 24 स्थित लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के भाई और समाजसेवी हरपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल सैनी पानीपत से तथा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण, समाजसेवी और अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ सेक्टर 24 और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत और सुविधा लेकर आया है। अब क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं अपने ही इलाके में उपलब्ध हो सकेंगी।

अस्पताल में वर्तमान में ट्रॉमा सेंटर, ऑर्थोपेडिक, गायनी और चर्म रोग से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं शुरू की गई हैं। प्रबंधन के अनुसार भविष्य में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सा विभाग भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे, जिससे यह अस्पताल एक संपूर्ण मल्टी स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेंटर के रूप में विकसित हो सके।

वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गल्याण ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले इस स्तर की आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज या पानीपत के अन्य इलाकों में जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उच्च गुणवत्ता का उपचार संभव हो सकेगा।

अस्पताल के डायरेक्टर नितिन अरोड़ा ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की कमी थी। लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को बेहतर, किफायती और समयबद्ध इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

गौरतलब है कि ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गल्याण पहले भी इसी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय नागरिकों का उन पर भरोसा बना हुआ है। यही विश्वास अब लोटस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

शुभारंभ अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ, चिकित्सकगण और अनेक सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।